फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बापू के अस्पताल में मरीजों का इलाज मुफ्त

Thu, 04 Apr 2013 12:50 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बापू के अस्पताल में मरीजों का मुफ्त इलाज होगा। यहां न तो मरीजों से पर्चा के लिए एक रुपए लिया जाएगा और न ही जांच और दवाइयों के नाम पर कोई शुल्क। यह बात बुधवार को चिनहट स्थित महात्मा गांधी चिकित्सालय के उद्घाटन अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने कही।
विज्ञापन


उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र को सौ बेड का करने का भी भरोसा दिलाया है। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश में सुरक्षित प्रसव को ध्यान में रखते हुए जल्द ही महिलाओं के लिए तीन हजार एंबुलेंस चलाए जाने की भी घोषणा की।

स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने कहा कि बापू ने जिस उद्देश्य से अस्पताल की नींव रखी थी उस उद्देश्य को पूरा करने का भरसक प्रयास किया जाएगा। इसके तहत यहां आने वाले सभी मरीजों का मुफ्त इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन


यहां आने वाले मरीजों को पर्चा बनवाने के लिए एक रुपये का शुल्क नहीं देना पड़ेगा और न ही जांच व दवाइयों के लिए कोई पैसा खर्च करना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि बापू के अस्पताल की ओपीडी सही चली तो आने वाले समय में इसे चार से सौ बेड की कर दी जाएगी।

इस मौके पर उन्होंने सुरक्षित प्रसव को ध्यान में रखते हुए गर्भवती महिलाओं के लिए प्रदेश में तीन हजार एंबुलेंस चलाने की भी घोषणा की। सपा के वरिष्ठ नेता भगौती सिंह ने सपा सरकार की योजनाओं के बारे में बताया।

कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि बापू के स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन समारोह में पहुंचना ही हमारे लिए गर्व की बात है।

गांधी ने इस स्वास्थ्य केंद्र की नींव रखी थी। इस अस्पताल का विस्तार करने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। स्वास्थ्य राज्य मंत्री शंखलाल मांझी ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के लिए सपा सरकार प्रयासरत है। समारोह में डीजी डीके श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. एसएनएस यादव समेत स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी मौजूद थे।

कई विभागों के सहयोग से हुआ जीर्णोद्धार
महात्मा गांधी ने इस अस्पताल की नींव वर्ष 1929 में रखी थी, जो कई वर्षों से बदहाल पड़ा था। पिछले दिनों स्वास्थ्य महकमे ने इसकी सुध ली और कई विभागों के सहयोग से इसका जीर्णोद्धार कराया।

केंद्र तक जाने वाली सड़क को पीडब्ल्यूडी व नगर निगम ने बनवाया तो बगैर मेहनताने के केंद्र परिसर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा को मूर्तिकार श्रवण ने बनाया।

इसी मूर्तिकार ने अंबेडकर पार्क में काशीराम व मायावती समेत कइयों की मूर्तियां बनाई थी। यही नहीं एसी व म्यूजिक सिस्टम भी सहयोग से ही लगाया गया है। इसके जीर्णोद्धार में लगभग तीस लाख रुपये का खर्च आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें