फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी छोड़ आंध्र की राजनीति में उतरेंगी जयाप्रदा?

Thu, 04 Apr 2013 12:32 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
2014 लोकसभा चुनाव में बॉलीवुड अभिनेत्री जयप्रदा उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट छोड़कर आंध्र प्रदेश की राजमुंदरी सीट से चुनाव लड़ सकती हैं।
विज्ञापन


बुधवार को अपने जन्मदिन के मौके पर आंध्र के वेंकटेश्वर मंदिर में मीडिया से बातचीत में जयाप्रदा ने समाजवादी पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की स्थिति बहुत ही खराब है और महिलाएं बिलकुल सुरक्षित नहीं है।

उन्होंने कहा, 'मुलायम सिंह यादव के कारण संसद में महिला विधेयक पारित नहीं हो पा रहा है।'

मुलायम सिंह यादव और जनता दल (यू) अध्यक्ष शरद यादव पर बरसते हुए उन्होंने कहा, 'ये दोनों नेता कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के प्रयासों के बावजूद महिला बिल के परित होने में जान बूझकर रोड़ा अटका रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बातचीत में जयाप्रदा ने मुलायम की आलोचना की लेकिन आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी की जमकर तारीफ की।

उन्होंने कहा कि रेड्डी ने प्रदेश का चहुंमुखी विकास कराया और आंध्र प्रदेश को इस समय उनके कद के नेता की सख्त जरूरत है।

सीबीआई द्वारा जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ की जा रही कार्रवाइयों पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों की इस पर नजर है, चुनाव में इसका असर दिख सकता है।

2014 का लोकसभा चुनाव वाईएसआर कांग्रेस के टिकट पर लड़ने पर वह चुप्पी साध गईं लेकिन उन्होंने ये जरूर कहा कि वह अगला चुनाव राजमुंदरी सीट से लड़ना चाहती हैं।

गौरतलब है कि जयाप्रदा उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट से सांसद है। 2009 में उन्होंने सपा के टिकट पर यहां से चुनाव जीता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें