बांदा जिले के बबेरू में पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने खुद को गोली मार ली। हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर किया गया है। मरका थाना क्षेत्र में कस्बा निवासी उमेश (30) पुत्र मईयादीन विश्वकर्मा ने मंगलवार देर रात 315 बोर तमंचा से खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन
युवक वहीं लहूलुहान होकर गिर गया। घटना के समय वह शराब के नशे में था। फायर की आवाज सुनकर परिजन घर के पीछे कमरे में गए तो उमेश को तड़पता देखा। परिजन आनन-फानन में उसे सीएचसी ले गए। हालत गम्भीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
लेकिन परिजन उसे सीधा कानपुर ले गए। घटना की वजह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद बताया जा रहा है। हालांकि चर्चा रही कि धनतेरस पर्व पर शराब पीने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने तमंचा कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।