बबेरू। मरका थाना क्षेत्र के अरवारी गांव में सोमवार की दोपहर बड़कू यादव की पुत्री शीलू देवी (16) ने घर की अटारी में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पिता ने बताया कि शीलू के खाना न बनाने पर मां ने उसे डांट दिया था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली।