फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: खेत में ट्रैक्टर घुसने पर युवक को पीटा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहाकलां गांव में ट्रैक्टर खेत में चले जाने पर मंगलवार की देर रात दो पक्षों में विवाद हो गया। विरोध करने पर लाठी-डंडे से युवक को पीट दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहाकलां गांव की है। गांव निवासी हर्षित द्विवेदी (25) पुत्र शिवदत्त द्विवेदी का ट्रैक्टर गांव के एक ग्रामीणों के खेत में चला गया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई।
खप्टिहाकलां चौकी प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि मारपीट के दौरान हर्षित की अस्पताल में मौत हुई है। अभी तक उन्हें तहरीर नहीं मिली है। चर्चाओं के दौरान राजू सिंह और पप्पू सिंह का नाम सामने आ रहा है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। हर्षित दो भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें