फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी 300 किमी लंबे एक्सप्रेसवे का करेंगे हवाई निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पीएम नरेंद्र मोदी जुलाई माह के पहले पखवारे में बुंदेलखंड एक्सप्रेस का शुभारंभ करेंगे। पीएम के आगमन की संभावित तिथि 13 जुलाई बताई जा रही है। मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ चित्रकूट में पौधरोपण की शुरुआत करने आ रहे हैं। इस दौरान वह करीब 300 किमी लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का हवाई निरीक्षण करने के साथ भरतकूप के निकट जीरो प्वाइंट का स्थलीय निरीक्षण भी कर सकते हैं। इसको लेकर शासन स्तर पर तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।
विज्ञापन

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य की प्रगति जानने और इसे एमपी से जोड़ने के लिए दो दिन पूर्व ही अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी भरतकूप का स्थलीय निरीक्षण कर चुके हैं। इसे देखते हुए कहा जा रहा है कि सीएम का हेलीकाप्टर यहां उतर सकता है। यहां पर वह कार्यों की प्रगति की जमीनी हकीकत जानेंगे।
पीएम की रैली की तैयारियों का लेंगे जायजा
सीएम एक्सप्रेस वे का हवाई सर्वे करते हुए दोपहर करीब एक बजे जालौन के कैथेरी के पास से बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पहुंचेंगे। यहीं से पीएम एक्सप्रेेस का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद सीएम कैथेरी में होने वाली पीएम मोदी की जनसभा स्थल पर जाएंगे और तैयारियों का जायजा लेंगे। इसके बाद अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक करेंगे।
विज्ञापन

बुंदेली कलाकार कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। एक्सप्रेस वे के शुभारंभ के दौरान बुंदेलखंड की भव्यता को भी दिखाया जाएगा। इसके लिए बुंदेली कलाकार कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें