फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाब टैंक में युवती ने छलांग लगाई, नहीं मिला शव

विज्ञापन
The girl jumped in the Nawab tank, the body was not found - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। शहर के कुशवाहा नगर की सुनीता (22) पत्नी बच्चा ने रविवार को दोपहर नरैनी रोड स्थित नवाब टैंक में छलांग लगा दी। घाट में मिले कपड़े और सुसाइड नोट से परिजनों और पुलिस को घटना की जानकारी हुई। गोताखोर देर शाम तक उसकी खोजबीन में जुटे रहे, लेकिन पता नहीं लगा। मायके वालों ने ससुरालीजनों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मूंगुस गांव निवासी चाची सुमन ने बताया कि सुनीता की शादी तीन साल पूर्व हुई थी। दहेज आदि के लेकर पति समेत ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करते थे। आए दिन विवाद होता था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने टैंक में छलांग लगा दी। सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है कि पति उसे परेशान करता था। इसी वजह से वह जान दे रही है। इसके लिए पति जिम्मेदार है।
हालांकि देर शाम तक शव न मिलने पर पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। फायर ब्रिगेड टीम समेत भूरागढ़ के गोताखोरों ने काफी खोजबीन की, लेकिन युवती नहीं मिली। जब तक शव नहीं मिलता घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। हर बिंदु पर जांच की जा रही है। यह भी बताया कि डेढ़ साल बाद मायके से ससुराल आई थी। दो माह की पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें