फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला यात्री का पर्स चोरी, दबोचकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। रोडवेज बस स्टैंड में महिला यात्री का जेवर से भरा पर्स चोरी हो गया। वहां मौजूद अन्य महिला यात्रियों ने देखा और आरोपी महिला को पकड़ लिया। धक्का-मुक्की कर पर्स छीन लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

शहर के कटरा स्थित नोनिया मोहाल निवासी गीता देवी शुक्रवार को दोपहर कर्वी जाने के लिए रोडवेज बस के इंतजार में बैठी थी। तभी बगल में बैठी एक महिला ने पर्स पार कर दिया और जाने लगी। गीता ने शोर मचाया तो यात्रियों ने उसे पकड़ लिया और पर्स छीनकर गीता के सुपुर्द कर दिया।
घटना से नाराज अन्य महिला यात्रियों ने उसके साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। गीता ने पुलिस को बताया कि पर्स में सोने-चांदी के जेवर थे। सिविल लाइन चौकी प्रभारी सूरज पांडेय ने बताया कि आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल उससे ज्यादा कोई जानकारी हासिल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें