बबेरू। आर्थिक तंगी से परेशान विधवा शोभा यादव (32) ने शनिवार को फांसी लगा ली। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुचेन्दू निवासी भरत उर्फ राजू यादव की चार साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। इनकी पत्नी शोभा यादव मजदूरी कर परिवार चलाती थी।
शनिवार की देर शाम अपनी तीन बेटियों को खाना खिलाने के बाद सुला दिया। इसके बाद रात में रस्सी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। सुबह बड़ी बेटी पुष्पा मां ने छत पर जाकर देखा मां का शव लटक रहा था। लोगों का कहना है कि आर्थिक तंगी के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार पाठक का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)