बांदा। कैंपस शेयरिंग कार्यक्रम में शुक्रवार को राजकीय हाईस्कूल, बड़ोखर बुर्जुग के छात्रों ने पड़ुई गांव स्थित राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज का भ्रमण किया। पालीटेक्निक के अश्वनी कुमार ने सौर ऊर्जा के बारे में बताया।
वीरेंद्र ने गणित की बारीकियां बताईं। ओम प्रकाश पटेल ने इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल प्रयोगशाला के बारे में जानकारियां दीं। विनीत कुशवाहा ने इलेक्ट्रानिक और कंप्यूटर लैब और शशी कुमारी ने मैकेनिकल शाखा के बारे में बताया। विद्यार्थियों ने ऊर्जा संरक्षण का संकल्प लिया।
राजकीय हाईस्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. शशि मिश्रा ने कहा कि ऐसे अभियान और भ्रमण विद्यार्थियों में ज्ञान और जिज्ञासा की वृद्धि करते हैं। कॉलेज की मानसी ओमर, कमला देवी, सलमान शामिल रहे।