फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए अनशन पर बैठे ग्रामीण

विज्ञापन
Villagers sitting on fast for water - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बबेरू। मरका क्षेत्र पारा बन्नू बेगम गांव की करीब 1200 आबादी है। इसमें करीब 800 लोग तीन माह से पीने के पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। कई बार उच्चाधिकारियों व समाधान दिवस में शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे आजिज होकर ग्रामीणों ने मंगलवार को आमरण अनशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

आमरण अनशन में सुरेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, महानंद सिंह को बैठाया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में नई पाइप लाइन डालने का काम किया जा रहा है। पुरानी पाइप लाइन से कनेक्शन काट दिए गए हैं। नई पाइप लाइन भी कुछ ही घरों में पहुंच सकी है। इसके दो तिहाई लोगों के सामने पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है।
ग्रामीणों ने कहा कि जब तक पूरे गांव में सही तरीके से पाइप लाइन डालकर कार्य पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक वह अनशन जारी रखेंगे। अनशन स्थल पर उमादत्त सिंह, मान सिंह, दीपक, राजेश केलकरन, हर्षित, बच्चा, रमेश, शिव प्रकाश, देव प्रताप, राज नारायण, पुष्पेंद्र आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें