फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। बदौसा थाना क्षेत्र के गजपति खुर्द के ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि चार माह पूर्व मंदिर की सफाई करते समय करंट की चपेट में आने से विद्यासागर गुप्ता की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

सचिवालय व सामुदायिक शौचालय निर्माण के दौरान कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। 24 जून को सुबह विद्या सागर मंदिर में पूजन के लिए गया और टिनशेड की सफाई करने लगा। तभी करंट में चिपककर मौत हो गई थी।
ग्रामीणों व परिजनों ने मौत का जिम्मेदार सचिव को ठहराया है। आरोप है कि सचिव के प्रभाव में पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। ग्रामीणों ने घटना स्थल पर प्रदर्शन कर एसपी से रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है। चेतावनी दी है कि जल्द रिपोर्ट दर्ज न हुई तो अनशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें