बबेरू। विश्व हिंदू परिषद का 57वां स्थापना दिवस मनाया गया। रविवार को एक मैरिज हाल में आयोजित गोष्ठी में प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र पांडेय कहा कि हिंदुओं को संगठित होकर कार्य करना है।
श्रीराम मंदिर निर्माण में सहयोग करना है। परिषद 1964 से सामाजिक कार्यों में सहयोग कर रहा है। लोगों को रोजगार देकर स्वावलंबी बनाना है।
स्वामी परमेश्वर दास, ओमकार दास महाराज, शिव बाबा, मणिदास महाराज, राघवेंद्र दास, प्रभाकर सिंह चंदेल, पुष्पेंद्र सिंह, शुभम शिवहरे, जितेंद्र सिंह, चंद्रमोहन, विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, चेयरमैन विजय पाल सिंह, नरेंद्र अवस्थी, वेद मिश्र, जीतू सिंह, नंदू सिंह, पुत्तन सिंह, भैरव शिवहरे आदि रहे।