Vigilance regarding Juma prayer
- फोटो : BANDA
बांदा/अतर्रा। कानपुर में हुई हिंसा के बाद शुक्रवार को नमाज के दौरान जिले भर में विशेष सतर्कता बरती गई। मस्जिदों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात रहा। ऐतिहासिक नवाबी जामा मसजिद समेत शहर की छोटी-बड़ी मसजिदों में जुमे की नमाज अदा की गई। वहीं, कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह अपने कार्यालय से पल पल की जानकारी लेते रहे। दोपहर 2.30 बजे सकुशल नमाज अदा होने पर उन्होंने राहत की सांस ली।
अतर्रा में नरैनी रोड ईदगाह समेत बदौसा रोड पर ईदगाह में नमाज अदा की गईं। एसडीएम लाल सिंह यादव व सीओ सियाराम ने दोनों जगह मौजूद रहकर शांति व्यवस्था बनाए रहे। इसके अलावा बदौसा, फतेहगंज में भी सभी मसजिदों में जुमे की नमाज अदा की गई।