फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी दलित सेना महिला सभा ने दिया ज्ञापन

विज्ञापन
Samajwadi Party Dalit Sena Mahila Sabha gave a memorandum - फोटो : BANDA
विज्ञापन
अतर्रा। चित्रकूट के चितरागोकुलपुर प्रधान अच्छेलाल कोरी के हत्यारोपी की सात दिन बाद भी गिरफ्तारी न होने पर समाजवादी पार्टी दलित सेना महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मौसमी कोटार्य ने आक्रोश जताया है। उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा है कि तीन जून को कामतानाथ परिक्रमा के दौरान अच्छेलाल कोरी की कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी थी। घटना के सात दिन बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया। ज्ञापन में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी, मृतक परिवार की सुरक्षा के लिए शस्त्रधारी पुलिस कर्मी की तैनाती, मृतक के दोनों लड़कों को निशुल्क शस्त्र लाइसेंस व परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन

इस मौके पर सपा नेता विवेक बिंदु तिवारी, वजीर अली, धनीराम यादव, कल्लू, रुद्रप्रताप यादव, लखनलाल, सत्येंद्र यादव आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें