फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से युवक की मौत, चचेरा भाई घायल

विज्ञापन
तारा गांव में दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा/चिल्ला। बहराइच स्टेट हाईवे में वाहन की टक्कर से बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। पीछे बैठा चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। युवक अपनी बहन की ससुराल कोहरी (चना) देने आया था। हालांकि बाइक चालक हेलमेट लगाए था। उधर, दुर्घटना से करीब आधा घंटा सड़क जाम रही।
विज्ञापन

घटना बांदा-बहराइच स्टेट हाईवे में चिल्ला (बांदा) थाना क्षेत्र के तारा गांव की है। सीमावर्ती फतेहपुर जनपद के कुंडार गांव के मजरा चौरहा डेरा निवासी अर्जुन कुमार निषाद (29) पुत्र मूलचंद्र अपने चचेरे भाई महेश उर्फ छोटू निषाद (26) के साथ बाइक में शुक्रवार को सुबह पैलानी से वापस घर जा रहा था।
तारा गांव के नजदीक सामने से अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपी-112 ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया और उन्हीं के मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। यहां डाक्टरों ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

महेश को कानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के भाई अरुण कुमार ने बताया कि अर्जुन बहन सुशीला के घर पैलानी (बांदा) चना देने के लिए गया था। लौटते समय हादसा हो गया। तीन भाइयों में बड़ा था। थाना पुलिस दुर्घटना करने वाले वाहन की जांच कर रही है।
बाइक सवार बालिका की मौत, भाई घायल
बबेरू। कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव की शाहीन (11) पुत्री रजा हुसैन गुरुवार को शाम अपने भाई शराफत (26) के साथ बाइक से बबेरू जा रही थी। पेट्रोल पंप के पास सामने ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया।
यहां डाक्टरों ने शाहीन को मृत घोषित कर दिया। शराफत को भर्ती कर लिया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के भाई गुलाम साबिर ने बताया कि शाहीन 6वीं कक्षा की छात्रा और पांच बहनों में छोटी थी। भाई के साथ बबेरू गैस किट लेने जा रही थी। पेट्रोलपंप में लगे सीसी कैमरे में घटना कैद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें