बांदा। जीआईसी ग्राउंड में संडे सुपर लीग के तहत वीर आल्हा फाइटर्स और लाला हरदौल राॅयल किंग्स टीम के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें आल्हा फाइटर ने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
रविवार को राजकीय इंटर कालेज मैदान में खेले गए पहले प्ले ऑफ मैच में वीर आल्हा फाइटर्स ने टाॅस जीत कर लाला हरदौल राॅयल किंग्स को बल्लेबाजी का मौका दिया। टीम के खिलाड़ी 12 ओवर के मैच में आल आउट होकर 74 बनाए। बल्लेबाज सरवन ने सर्वाधिक 17 रन बनाए। आल्हा फाइटर्स के गेंदबाज धोनी ने चार विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करते हुए वीर आल्हा फाइटर्स ने 11.2 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर मैच जीतने के बाद बुंदेलखंड योद्धा संडे सुपर लीग के फाइनल में प्रवेश किया। वीर आल्हा फाइटर्स के खिलाड़ी धोनी ने 21 रन बनाए। आलराउंडर प्रदर्शन के चलते धोनी को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच के दौरान कमेटी सदस्य, वरिष्ठ खिलाड़ी और दर्शक मौजूद रहे।