फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बांदा में 12 साल के लड़के ने पांच साल की मासूम से किया दुष्कर्म, परिजनों ने दर्ज कराया मुकदमा

Fri, 27 Aug 2021 11:42 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म - फोटो : Social media
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में बांदा के कालींजर इलाके से एक पांच साल की मासूम बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। पीड़ित बच्ची के परिजनों ने थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद खून से सनी बच्ची रोते हुए घर पहुंची। परिजनों की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। कालिंजर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी (5) साल की मासूम शाम को अपने चाचा के लिए गुटका लेने पड़ोस में किराना की दुकान गई थी। इस दौरान दुकान चला रहे विमल (12) ने दुकान में ही मासूम को दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म कर डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें