फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मौसम में आएगा बदलाव, बढ़ेगी ठंड

Fri, 10 Nov 2023 10:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दीपावली से तापमान में और गिरावट होगी। रात में इसका असर ज्यादा रहेगा। यानि रात और सर्द होने वाली है। दिन में भी आंशिक बादल छाए रहने से धूप गुनगुनी होगी और तापमान भी गिरेगा। एक सप्ताह तक इसी तरह रात में सर्दी बढ़ती रहेगी और दिन में भी धूप बेदम होगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

नवंबर महीना आधा बीतने को है। दीपावली भी आ गई। लेकिन अभी हाफ टीशर्ट और शर्ट बंद नहीं हुई है। दिन का तापमान भी तीस डिग्री सेल्सियस से अधिक रह रहा है, जबकि रात में भी तापमान बीस के आसपास है।
मौसम विभाग के अनुसार इस दिन से तापमान में कमी बढ़ेगी। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. दिनेश शाह ने बताया कि शनिवार से एक सप्ताह तक न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें