फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रहे क्लीनर को ट्रक ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। सड़क पार करते समय खलासी को ट्रक ने रौंद दिया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। उसके भाई की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के सतना का नागौद निवासी धीरेंद्र चौधरी (26) ट्रक में खलासी था। रविवार की रात ट्रक में फतेहपुर के बिंदकी से आलू लादकर मैहर जा रहा था। कालिंजर रोड पर शंकर पुरवा के पास देर रात चालक ने ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर दिया। धीरेंद्र लघुशंका के लिए सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार दूसरे ट्रक उसे रौंदता हुआ भाग गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उसके बड़े भाई वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि धीरेंद्र के एक पुत्री है। लगभग चार साल से क्लीनर था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। ट्रक की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें