फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ से आई टीम ने दोहराया घटना का सीन

विज्ञापन
The team from Lucknow repeated the scene of the incident - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। भाजपा सेक्टर संयोजक और शहर के बंगालीपुरा निवासी संजय त्रिपाठी के पुत्र अमन त्रिपाठी की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए सोमवार को लखनऊ की एफएसएल (मेडिकोलीगल) टीम और हमीरपुर की क्राइम ब्रांच ने डेरा डाल लिया। अमन के आरोपी दोस्तों को घटनास्थल पर ले जाकर फिर वहीं सीन दोहराया गया जो घटना वाले दिन घटित हुआ था। लगभग दो घंटे की पड़ताल की गई। आरोपियों की बताई हर बात का सीन रिक्रिएशन हुआ।
विज्ञापन

एडीशनल डायरेक्टर के नेतृत्व में चार सदस्यीय मेडिको लीगल टीम सोमवार को लखनऊ से यहां पहुंची। साथ ही सीमावर्ती हमीरपुर जनपद की क्राइम ब्रांच टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। दोनों टीमों ने पहले आईजी के.सत्यनारायणा से मुलाकात की। इसके बाद पुलिस अधीक्षक अभिनंदन और पुलिस उपाधीक्षक राकेश कुमार सिंह से मुलाकात कर घटना और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित इससे जुड़े सभी जानकारी जुटाई। 13 वर्षीय अमन की हत्या के सभी आठ आरोपी दोस्तों को टीमों ने अपने साथ लिया और दोपहर को कनवारा गांव स्थित केन नदी घाट पहुंच गए, जहां अमन त्रिपाठी का शव मिला था।
बर्थ-डे पार्टी से लेकर नदी आने और फिर बाइक, मोबाइल व कपड़े इधर-उधर फेंकने आदि की हरेक की जानकारी ली। नाव के जरिए उस स्थान पर भी पहुंचे जहां अमन का शव मिला था। प्रतीकात्मक पुतले को पानी में डालकर सीन रिक्रिएशन किया गया। नाविक रामशरण निषाद और उसके दोस्तों से मौके पर पूछताछ की गई कि अमन का शव किस हालत में पाया गया।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक पहले दिन आठ पृष्ठों में जांच का चिट्ठा तैयार किया गया है। दोस्तों ने टीम को यह भी बताया कि नीट शराब पीने से अमन को ज्यादा नशा हो गया था। नहाते समय डूब गया। हालांकि यह भी चर्चा रही कि आरोपी दोस्तों ने कई बार बयान बदले। यह भी टीम को बताया वह सभी नशे में थे। इसलिए बहुत अच्छे ढंग से कुछ याद नहीं है।
पुलिस उपाधीक्षक (नगर) राकेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच-पड़ताल को नदी घाट गईं दोनों टीमों के साथ स्थानीय पुलिस नहीं रही। पुलिस महानिरीक्षक के सख्त निर्देश हैं कि स्थानीय पुलिस साथ नहीं होगी। हालांकि उन्होंने स्वीकारा कि टीम ने देर तक जांच-पड़ताल की। यह भी बताया जल्द एक और लखनऊ से एफएसएल टीम आकर जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें