फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघों की धमाचौकड़ी से आबाद होगा पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
करतल/बांदा। एक तरफ जहां केन-बेतवा लिंक परियोजना में बुंदेलखंड के एकलौते बाघ अभ्यारण्य पन्ना टाइगर रिजर्व में आबाद बाघों के उजड़ने की संभावनाएं हैं तो दूसरी तरफ यहां बाघों का कुनबा लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन

रिजर्व पार्क की बाघ जनसंख्या में अगले 5 सालों में विशेषज्ञों ने भावी वृद्धि का पूर्वानुमान जताया है। जल्द ही यहां बाघों की संख्या का आंकड़ा 100 तक पहुंचने का अनुमान जताया जा रहा है। अभी पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क में लगभग 64 बाघ बताए गए हैं।
विशेषज्ञों ने पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क में बाघों के कुनबे में बढ़ोतरी के संबंध में जायजा लिया है। साथ ही इनकी संख्या का पूर्वानुमान लगाया है। पिछले वर्ष लगातार कैमरा ट्रैप निगरानी डाटा के आधार पर पार्क में प्रजनन के लिए अपेक्षित मादा बाघ की सूची तैयार की है।
विज्ञापन

इसमें करीब 28 बाघिन प्रजनन योग्य हैं। इसी वर्ष मई माह में एक बाघिन (पी-213-32) की कुदरती कारणों से मौत हो गई। पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क बाघों की बदौलत ही आबाद है। बड़ी संख्या में दूर दराज से सैलानी सिर्फ बाघ देखने ही आते हैं।
यह पार्क प्रशासन की आमदनी का जरिया भी हैं। दूसरी तरफ रिजर्व पार्क को केन-बेतवा लिंक परियोजना में शामिल किए जाने से पार्क के लाखों पेड़ों के साथ बाघों और यहां संरक्षित गिद्ध व अन्य जीव जंतुओं के उजड़ जाने का खतरा मंडरा रहा है।
इसका पर्यावरण प्रेमी लगातार विरोध भी कर रहे हैं। बुंदेलखंड के एकलौते टाइगर रिजर्व पार्क में बाघों के संख्या में संभावित वृद्धि एक अच्छी खबर है।
वर्तमान में प्रजनन योग्य बाघिन और उनकी आय
टी 1-14 वर्ष, टी 2- 14 वर्ष, टी 6-10 वर्ष, पी 222- 8 वर्ष, पी 234-7 वर्ष, पी 433-7 वर्ष, पी 141-6 वर्ष, पी 142-6 वर्ष, पी 151-4 वर्ष, पी 213-4 वर्ष।
एक साल के अंदर प्रजनन वाली बाघिन और उनकी आयु
पी 152-4 वर्ष, पी 641-4 वर्ष, पी 642-3 वर्ष, पी 643-3 वर्ष, पी 234-23-3 वर्ष, पी 213-62-2 वर्ष, पी 213-63-2 वर्ष, पी 222-32-2 वर्ष, पी 433-22-2 वर्ष, पी 433-23-2 वर्ष, पी 141-12-2 वर्ष, पी 652- 1.5 वर्ष, पी 653- 1.5 वर्ष, पी 272, पी 273, पी 234, पी 151 (सभी एक-एक वर्ष)।
इस वर्ष 15 बाघिन करेंगी प्रजनन
करतल। आकलन के अनुसार, चालू वर्ष 2021 में 15 मादा बाघ प्रजनन के करीब होंगी। इनके अलावा दो बाघिनों ने इस वर्ष 2-2 शावक और एक बाघिन (पी 233-23) ने 3 शावक जन्में हैं। चार अन्य बाघिनें भी इस वर्ष प्रजनन सूची में शामिल हो सकती हैं।
इस वर्ष सात बाघिन ने 18 शावक जन्में
करतल। चालू वर्ष 2021 में सात बाघिनों ने 18 शावकों को जन्म दिया है। सर्वाधिक चार शावक लगभग 10 वर्षीय बाघिन से हुए हैं। साढ़े आठ वर्षीय बाघिन ने तीन और साढ़े पांच, साढ़े चार, साढ़े तीन और वर्षीय बाघिनों ने दो-दो शावक जन्में हैं।
प्रति वर्ष 16 शावक बढ़ने का अनुमान
करतल। बाघों की संख्या के बारे में अनुमान लगाया गया है कि औसतन 1.4 शावक प्रति वर्ष प्रति बाघिन प्रजननीय होगी। इस औसत दर के साथ 12 बाघिन का औसत मानकर प्रति वर्ष 16 शावकों के होने का अनुमान है।
सौ बाघ का आंकड़ा जल्द
करतल। बुंदेलखंड के एकलौते पन्ना रिजर्व टाइगर पार्क में बाघों की संख्या के बारे में लगाए गए अनुमान की रिपोर्ट में कहा गया कि बाघों की मौजूदा संख्या 64 है। यह चालू वर्ष 2021 के अंत तक शावकों सहित 78 का आंकड़ा पार कर जाएगी।
अनुमान लगाया है कि पार्क में निकट भविष्य में बाघों का कुनबा 100 का आंकड़ा छू लेगा।
बाघों के संरक्षण पर पूरा जोर
बाघों के संरक्षण पर पूरा जोर दिया जा रहा है। कैमरों से उन पर नजर रखी जा रही है। कोरोना संक्रमण के दौरान केंद्रीय वन मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की थी। उस पर भी पूरा अमल किया जा रहा है। जो भी शावक हैं पूरी तरह स्वस्थ और तंदुरुस्त हैं।
-उत्तम कुमार शर्मा, क्षेत्रीय निदेशक, पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क
1598 वर्ग किमी में फैला है पार्क
करतल। पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क विंध्य जंगल में स्थित है। यह बाघों के लिए मशहूर है। टाइगर रिजर्व पार्क लगभग 1598 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इसकी हरियाली से पर्यटक काफी आकर्षित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें