फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी, पांच ने खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र के बड़ागांव में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। अलग-अलग घटनाओं में तीन युवतियों समेत पांच ने जहर खा लिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बड़ागांव के जयपाल डेरा निवासी बिन्नी निषाद की पुत्री नेहा (17) रविवार शाम छल्ले में दुपट्टा बांधकर फांसी पर झूल गई। कुछ देर बाद पहुंची बहन सोनम ने दरवाजा न खुलने पर अन्य लोगों को जानकारी दी। बड़ी मुश्किल से दरवाजा खोला गया तो नेहा फांसी पर लटकी मिली, मौत हो चुकी थी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भाई मोहित निषाद ने बताया कि नेहा चार बहनों में छोटी थी। मां कल्ली देवी खेत और बहन पड़ोस में गई थी। पिता महाराष्ट्र में मजदूरी करते हैं। वे लोग आत्महत्या का कारण नहीं समझ पा रहे हैं। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के गोपरा गांव में आरती (19) ने सोमवार सुबह जहर खा लिया। घटना की वजह पति-पत्नी के बीच विवाद बताया गया।
विज्ञापन

एक अन्य घटना में तिंदवारी कस्बा में अंजू (22) ने सोमवार सुबह जहर खा लिया। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की वजह गृह कलह बताई गई। उधर, पंचमपुर (नरैनी) में रामबाई (22), मटौंध निवासी सुनील (28) और कोनी (बिसंडा) गांव में राजा (25) ने रविवार शाम घर में जहर खा लिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें