Technical investigation of construction works will be done in Baberu
- फोटो : BANDA
बांदा। बबेरू में बन रहे बाहरी न्यायालय भवन और आवास तथा निर्माणाधीन बस स्टैंड में घटिया निर्माण सामग्री और लापरवाही पर डीएम अनुराग पटेल ने कठोर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि सभी कार्यों की तकनीकी जांच कराई जाएगी। यूपीपीसीएल अधिशासी अभियंता के विरुद्ध कार्रवाई के लिए शासन को लिखा जाएगा।
सोमवार को डीएम ने न्यायालय के दो कोर्ट रूम और दो आवासों तथा बस स्टैंड और अहार गांव के राजकीय हाईस्कूल के निर्माण का निरीक्षण किया। न्यायालय के प्रशासनिक भवन की बीम में हनी कांबिंग पाई गई। साइड में मिट्टी का काम अधूरा मिला।
निर्माणाधीन बस स्टैंड में इस्तेमाल की जा रही ईंट दोयम दर्जे की थी। कार्यदाई संस्था यूपी सीडको के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि अव्वल श्रेणी की ईंट लगवाएं। भविष्य में अनियमितता पाई गई तो कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा। डीएम ने कहा कि सभी कार्यों की तकनीकी जांच कराई जाएगी।
डीएम ने अहार गांव स्थित गोशाला का भी निरीक्षण किया। खंड विकास अधिकारी और सचिव को निर्देश दिए कि चारा-भूसा, पानी और गोवंश को ठंड से बचाने के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं कराएं। सभी गोवंश की ईयर टैगिंग कराना सुनिश्चित करें।