बांदा। बड़ोखर ब्लाक के पल्हरी गांव स्थित अस्थायी गोशाला में दलदल और गोवंश की मौतों की खबर के बाद शुक्रवार को अधिकारी जांच के लिए पहुंचे। अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में गोशाला के जिम्मेदारों को क्लीनचिट दी है।
डीएम अनुराग पटेल के निर्देश पर बीडीओ (प्रशिक्षु) प्रकाश प्रसाद, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी सिंह ने गोशाला पहुंच निरीक्षण किया। मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्या ने डीएम को भेजी रिपोर्ट में बताया कि बारिश से गोशाला में कीचड़ हो गया था।
इसे साफ कराकर खड़ंजा लगाया जा रहा है। एक बीमार वृद्ध गोवंश की स्वाभाविक मौत 19 जनवरी को हो गई। उसका इलाज भी चल रहा था। शव कुत्तों ने नहीं नोंचा है।