फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: आवास में वसूली की शिकायत पर सर्वेयर की सेवाएं समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के नाम पर वसूली का मामला सामने आया है। आवास आवंटन के लिए किए जा रहे सर्वे में वसूली करने वाले सर्वेयर की सेवाएं जिलाधिकारी के निर्देश पर समाप्त कर दी गई हैं। यह कार्रवाई एसडीएम की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र अतर्रा में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थियों को आवास आवंटन हेतु सर्वे कार्य में अवैध वसूली किए जाने की शिकायत पर डीएम ने एसडीएम अतर्रा से जांच कराई थी। जांच में लाभार्थियों से डूडा विभाग के अंतर्गत कार्यरत संस्था हाइटेक बिल्डर्स के सर्वेयर पंकज यादव की ओर से की गई वसूली की शिकायत सही पाई गई।
इस पर संबंधित संस्था को उनके विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस पर कंपनी ने पंकज की तत्काल प्रभाव से सेवायें समाप्त कर दी हैं। लोगों से अपील की गई है कि शहरी आवास से संबंधित कोई भी कार्य पंकज के माध्यम से अब नहीं कराया जा रहा है। लिहाजा उनसे किसी तरह का लेनदेन न किया जाए।
विज्ञापन








178 पंचायत सहायकों की समाप्त होंगी सेवाएं
ई खसरा पड़ताल के कार्य में रुचि न दिखाने का आरोप, प्रशिक्षण से भी रहे नदारद
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। ई खसरा पड़ताल के कार्य में रुचि न दिखाने वाले 178 पंचायत सहायकों की सेवाएं समाप्त की जाएंगी। इससे जिले के पंचायत सहायकों में खलबली मची है।
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने दो दिन पूर्व पड़ताल कार्य के लिए समीक्षा बैठक की थी। इसमें बड़ी संख्या में पंचायत सहायक गैरहाजिर रहे थे। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई थी। इसी कड़ी में जिला पंचायत राज अधिकारी बांदा अजय आनंद सरोज की ओर से जारी पत्र के माध्यम से गुरुवार को तहसीलों पर ई खसरा सर्वे के प्रशिक्षण के निर्देश दिए गए थे।
इसमें भी सभी सहायकों को मौजूद रहने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन आठ विकास खंडों से सर्वेक्षण में लगे 221 के सापेक्ष मात्र 43 पंचायत सहायक ही उपस्थित रहे। शेष 178 पंचायत सहायकों को उनके पद से हटाए जाने हेतु प्रथम नोटिस निर्गत किए जाने के लिए समस्त सचिवों को निर्देशित किया गया है।


पेंशन के दो मामलों का निस्तारण कराया

बांदा। अपर आयुक्त (प्रशासन) चित्रकूटधाम मंडल अमरपाल सिंह की अध्यक्षता में मंडलीय पेंशन अदालत व सेवानिवृत्त अधिकारियों, कर्मचारियों के लंबित देयकों संबंधी शिकायती पत्रों पर जनसुनवाई बैठक की गई । इस दौरान पांच में से दो मामलों का निस्तारण भी किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें