फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: हज पर जाएंगे मंडल के 135 लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल से इस वर्ष 135 लोग हज पर जाएंगे। इन सभी का चयन हो गया है। चारों जिलों में निर्धारित कोटे से कम आवेदन होने से चयन में लाटरी आदि की नौबत नहीं आई। हज कमेटी ने पूरे प्रदेश के चयनित आजमीन (हज यात्रियों ) की सूची जारी कर दी है। इन सभी को पहली किस्त की रकम 81 हजार 800 रुपये 9 फरवरी तक हज कमेटी के खाते में बैंक में जमा करना होगा।
विज्ञापन



जिला हज कमेटी सदस्य हाजी सैय्यद सुभान अली ने बताया कि बांदा से 56, हमीरपुर से 46, महोबा से 31 और चित्रकूट से मात्र दो लोगों का चयन हुआ है। इन्हे पहली किस्त की रकम स्टेट बैंक या यूनियन बैंक में जमा करना है। हरेक आजमीन को मेडिकल स्क्रीनिंग एंड फिटनेस प्रमाण पत्र किसी सरकारी मेडिकल अफसर से बनवाना होगा।
उन्होंने बताया कि इसके फार्म मदीना हज व उमरह सोसायटी, नवाब टैंक रोड, बांदा में सोसायटी अध्यक्ष हाजी गुलाम मुस्तफा से मुफ्त प्राप्त किए जा सकते हैं। किस्त जमा की बैंक स्लिप और फिटनेस प्रमाण पत्र हज कमेटी, लखनऊ भेजी जाना है। अन्य जानकारी के लिए सोसायटी के फोन 8707722065 या 8299454824 पर मुफ्त ली जा सकती है।
विज्ञापन




इनसेट



मुल्क की तरक्की के लिए दुआ करें



भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नेता और मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड सदस्य आरिफ खां ने कहा है कि हज अरकान के दौरान अपने मुल्क की तरक्की, अमन और सौहार्द के लिए खास दुआ करें। बताया कि हज यात्रियों की मदद व खिदमत के लिए इंडिया हज कमेटी ने 60 खादिमुल हज नियुक्त किए हैं। ये सभी सरकारी कर्मचारी हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें