फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत भवन मरम्मत में घोटाले की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल खत्म होने पर कुछ दिन के लिए रहे प्रशासक काल में वीडीओ और एडीओ द्वारा पंचायत भवन मरम्मत कार्य में किए गए कथित घोटाले की जांच शुरू हो गई है। मंडलायुक्त ने जांच के आदेश दिए हैं। मंगलवार को सीडीओ ने मौके पर आकर जांच की।
विज्ञापन

बिसंडा ब्लॉक के लौली टीकामऊ में प्रशासक काल के दौरान पंचायत भवन की मरम्मत के नाम पर 1,47,577 रुपये खर्च दिखाए गए थे। आरोप है कि इसमें घोटाला हुआ। चार सितंबर को जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में जिला पंचायत सदस्य कमलेश साहू ने यह मुद्दा उठाया था।
ग्रामीणों ने भी मंडलायुक्त से शिकायत की थी। आरोप है कि मरम्मत के नाम पर इतनी बड़ी राशि निकाल लेने के नाम पर भी पंचायत भवन पूर्ववत जर्जर और खस्ताहाल है। घपले के आरोप ग्राम विकास अधिकारी और सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी) पर लग रहे हैं। इन्हीं के संयुक्त हस्ताक्षरों से पैसा निकाला गया।
विज्ञापन

आयुक्त के निर्देश पर सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य ने लौली टीकामऊ गांव आकर पंचायत भवन का निरीक्षण किया। प्रशासक काल में कराए गए मरम्मत कार्य सहित नाली, खड़ंजा आदि के कार्य देखे।
सीडीओ ने बताया कि कुछ अनियमितताएं मिलीं हैं। पंचायत सचिव से अभिलेख तलब किए गए हैं। जांच पूरी कर मंडलायुक्त को रिपोर्ट भेजेंगे। उधर, जिला पंचायत सदस्य कमलेश साहू ने गबन का केस दर्ज कराकर रिकवरी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें