फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभार्थी को दोहरे आवास आवंटन में सचिव दोषी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पीएम आवास (ग्रामीण) योजना के आवास आवंटन मेें गड़बड़ियां पाए जाने का सिलसिला जारी है। ताजे मामले में एक ही लाभार्थी को दो बार आवास आवंटित कर धनराशि जारी कर दी गई। जांच में खुलासा होने पर परियोजना निदेशक (पीडी) ने जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) को सचिव प्रेम नारायण के निलंबन और प्रशासनिक कार्रवाई के लिए संस्तुति पत्र भेजा है।
विज्ञापन

विकास खंड महुआ की ग्राम पंचायत में बेला पुरवा (मोतियारी) के ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत की थी कि प्रधान और सचिव की मिलीभगत से अपात्रों को पीएम आवास आवंटित किए जा रहे हैं। डीएम के आदेश पर परियोजना निदेशक (ग्राम्य विकास) हुबलाल ने जांच की।
एक ही लाभार्थी को दो बार आवास आवंटित किया जाना पाया गया। पीडी ने बताया कि लाभार्थी कालिंदी पत्नी रामभजन को वित्तीय वर्ष 2021-22 में पीएम आवास आवंटित किया गया है। पहली किस्त के रूप में 40 हजार की धनराशि भी बैंक खाते में हस्तांतरित की गई है, जबकि इसके पूर्व वर्ष 2013-14 में भी इसी लाभार्थी को आवास आवंटित हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें