फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को पड़ोसी के हवाले कर फांसी पर झूली युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मासूम बेटी को पड़ोसी के हवाले करके युवा मां फांसी पर झूल गई। पति आत्महत्या की वजह नहीं बता सका। मृतका के पिता ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। उधर, गृह कलह से तंग दो लोगों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शहर की कालूकुआं पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत राजपूत नगर में शुक्रवार को सुबह खुशबू (20) पत्नी रमेश का शव कमरे में सीलिंग हुक पर रस्सी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पेशे से पल्लेदारी की मजदूरी करने वाले पति रमेश ने बताया कि वह पल्लेदारी करने मंडी गया था। खुशबू घर में अकेली थी। बताया कि 8 माह की पुत्री को खुशबू ने पड़ोसी के हवाले करके घर आ गई थी।
कुछ देर बाद उसकी पुत्री को लेकर घर पहुंचा तो खुशबू का शव फंदे पर लटका देखा। दूसरी तरफ इसी मोहल्ले में रहने वाले मृतका के पिता रामविशाल ने बताया कि खुशबू की शादी दो साल पूर्व की थी। आरोप लगाया कि दहेज के लिए ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। हत्या के बाद शव को फंदे पर लटका दिया। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन

उधर, शहर के गूलरनाका में सोनेलाल (45) ने शुक्रवार को सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना की वजह गृह कलह बताई गई। एक अन्य घटना में शहर के मर्दन नाका में शबाना (40) ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें