फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क में गिरने से स्कूली बस कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। स्कूली बस से छात्रों को उतारते समय सड़क में गिरने से क्लीनर की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अतर्रा थाना क्षेत्र के खम्हौरा गांव निवासी बद्रीप्रसाद का बेटा राकेश कुशवाहा (48) अतर्रा स्थित स्कूल के बस में छात्र-छात्राओं को चढ़ाने-उतारने का काम करता था।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह राकेश स्कूली बस से छात्रों को उतार रहा था। तभी वह गिर पड़ा और सिर में गंभीर चोट आ गई। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार को सुबह उसकी मौत हो गई। घटना के बारे में पुत्र अंकित ने बताया। मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें