अतर्रा। ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज में प्रदेश सरकार के तत्वावधान में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण विषय पर छात्र-छात्राओं को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रधानाचार्य ने छात्रों को भूकंप, बाढ़, अग्नि, चक्रवात, बिजली गिरने आदि से बचने के उपाय संग सावधानियां साझा की। ओम प्रकाश गुप्ता ने सभी बच्चों को कई चार्ट के माध्यम से समझाते हुए मार्गदर्शिका पुस्तिका एवं चार्ट वितरित किए।
बताया कि 20 घटनाओं को आपदा की श्रेणी में घोषित किया गया है। संचालन चेतराम, अरुण कुमार ने किया। शिक्षक राजेंद्र कुमार, शांतिभूषण यादव, मनोज कुमार, सुरेंद्र शर्मा, जेपी कोमल, गिरजेश मिश्रा, संजय, मधु सविता आदि मौजूद रहे।