फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में सचिन और विकास अव्वल

विज्ञापन
Sachin and Vikas top the race - फोटो : BANDA
विज्ञापन
खप्टिहा कलां। परमहंस श्रीरणछोड़ दास इंटर कॉलेज में दो दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा में 100 मीटर दौड़ बालक जूनियर वर्ग में सचिन (पंडित जवाहर लाल नेहरू कॉलेज, चंदवारा) और सीनियर वर्ग में विकास (जीआईसी, पैलानी) प्रथम रहे। जूनियर बालिका में पिंकी और सीनियर में रामसखी (परमहंस श्रीरणछोड़ दास इंटर कॉलेज, खप्टिहा कलां) प्रथम रहीं।
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ में रवि प्रथम, नीरज यादव द्वितीय व मिथिलेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ जूनियर बालिका में आराधना प्रथम, शैलजा द्वितीय और वंदना तृतीय रहीं। सीनियर में रामसखी प्रथम, आरती द्वितीय रहीं।
400 मीटर दौड़ में अमन सिंह प्रथम, अजीत सिंह द्वितीय, प्रताप सिंह तृतीय रहे। खो-खो में परमहंस श्रीरणछोड़दास इंटर कॉलेज का दबदबा रहा। कबड्डी में जीआईसी पैलानी टीम विजयी रही। प्रबंधक हरिभजन गुप्त व ग्राम प्रधान मैना देवी निषाद ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। पवन निगम, बृजेंद्र सिंह, आनंद कुमार सिंह, ज्ञानचंद, सुरेंद्र सिंह परिहार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें