सेवानिवृत्त महिला जज के घर चोरी
नरैनी। सेवानिवृत्त महिला जज के घर महिला और उसके दो पुत्रों को नशीला पदार्थ सुंघाकर चोर सोने-चांदी के जेवर और 60 हजार रुपये चुरा ले गए। गृह स्वामी खेत में था।
कालिंजर थाना क्षेत्र के तरहटी कालिंजर की सुनीता देवी पत्नी राजेश कुमार सोनकर अपने दो पुत्रों रौनक और रुद्र प्रताप के साथ रहती हैं। मंगलवार की रात चोर मकान में दाखिल हुए और छत में सो रहे मां-बेटों को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया।
सुबह चार बजे उन्हें होश आया तो देखा घर के सभी ताले टूटे और 60 हजार रुपये और जेवर गायब मिले। सुनीता ने बताया कि उनकी जेठानी राधा सोनकर सेवानिवृत्त जज हैं। उनके कमरे का भी ताला तोड़ा गया है।
फिलहाल उनके कमरे से हुई चोरी का विवरण पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि सुनीता देवी की तहरीर पर चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।