फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक की चूक ने दूसरे बाइक सवार का उजाड़ दिया परिवार

विज्ञापन
इसी जगह टूटी सड़क पर गई बाइक सवार पीआरडी जवान की जान। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। टूटी सड़क से बचने को गलत दिशा में बाइक दौड़ाने वाले ने दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठा दिया। युवा उम्र में ही पत्नी का सुहाग उजड़ गया। थाने में ड्यूटी करने बाइक पर जाते समय सामने से आए बाइक सवार की जबरदस्त टक्कर से युवा पीआरडी जवान की मौत हो गई।
विज्ञापन

हेलमेट न लगाने से सिर पर आई चोटें भी मौत की वजह बनीं। उजड़े परिवार का कहना है कि वाहन चलाते समय अपनी और दूसरी की जिंदगी का ख्याल रखा जाए तो कई घर बर्बाद होने से बच सकते हैं। एक पखवारा पहले चिल्ला थाना क्षेत्र के पलरा गांव निवासी पीआरडी जवान ब्रजमोहन (34) रात करीब 9 बजे चिल्ला थाने ड्यूटी पर बाइक से जा रहा था।
रास्ते में पलरा गांव के पास सड़क टूटी होने से सामने से आ रहा बाइक सवार गलत दिशा में आ गया। उसकी तेज रफ्तार बाइक ब्रजमोहन की बाइक से सीधी आ टकराई। ब्रजमोहन की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा बाइक सवार 28 वर्षीय संजय सिंह (पपरेंदा) भी घायल हो गया। एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मामूली चूक न सिर्फ जानलेवा साबित हुई बल्कि एक परिवार की बर्बादी का सबब बन गई।
विज्ञापन

मृतक ब्रजमोहन के दो बच्चे 5 वर्षीय आशू और 3 वर्षीय युवराज हैं। पत्नी फूला देवी है। ब्रजमोहन ही इन तीनों के साथ ही अपनी वृद्ध मां राजाबाई और बूढ़े पिता बहोरी का पालनहार था। अब इन पांचों के सामने पालन-पोषण का संकट है। सुहाग गंवा बैठी फूला का कहना है कि टूटी सड़क और सामने से आने वाले बाइक चालक ने उसके परिवार को उजाड़ दिया।
लापरवाही में गलत दिशा से आकर मार दी थी टक्कर
अमर उजाला का अभियान ‘हमने अपने खोए-आप न खोएं’ ऐसे ही हादसों को रोकने के लिए लोगों में जागरुकता पैदा करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। पीआरडी जवान की मौत का हादसा सामने वाले बाइक चालक की असावधानी से हुआ। बाइक चालक गलत दिशा से आने के दौरान सावधानी बरतता तो दो बच्चों को अपना पिता, पत्नी को पति और मां-बाप को युवा बेटा न गंवाना पड़ता है। जरूरत है ऐसे अपरिपक्व वाहन चालकों को प्रशिक्षित किए जाने की।
बढ़ते सड़क हादसे चिंताजनक
बढ़ते सड़क हादसे चिंताजनक हैं। प्रशासन, परिवहन विभाग, यातायात पुलिस आदि सभी की भरसक कोशिश है कि लोग सड़क हादसे में जान न गंवाएं। इसके बाद भी यातायात नियमों की अनदेखी, विपरीत दिशा में वाहन चलाना, निर्धारित गति से अधिक चलना, हेलमेट और सीट बेल्ट न बांधना आदि सड़क हादसों का सबब बन रहे हैं। परिवहन विभाग दुर्घटना बाहुल्य स्थलों पर संकेतक बोर्ड लगा रहा है। वाहनों में रिफ्लेक्टर पट्टी लगाई जा रही है। ताकि दूसरे वाहन की लाइट पड़ने से इनके चमकने पर चालक को इस वाहन की उपस्थिति पता चल सके। - शंकरजी सिंह, एआरटीओ (प्रशासन), बांदा।

मृतक ब्रजमोहन की पत्नी व बच्चे। - फोटो : BANDA

ब्रजमोहन (फाइल फोटो)- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें