फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: स्ट्रांग रूम पहुंचे प्रश्नपत्र, सुरक्षाकर्मी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 22 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए बुधवार को प्रश्न पत्र आ गए। इन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच जीआईसी में बने स्ट्रांग रूम में रखा गया है। सीसीटीवी, वॉइस रिकॉर्डर के अलावा सुरक्षा कर्मी भी तैनात किए गए हैं। हालांकि यहां एक ही सुरक्षा कर्मी तैनात किया गया है।
विज्ञापन

हाईस्कूल के 24738 व इंटरमीडिएट के 19693 परीक्षार्थियों के लिए बुधवार को प्रश्नपत्र आ गए। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 401 बंडलों में आए प्रश्नपत्रों को राजकीय इंटर कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच रखा गया। यहां दिन में एक व रात में दो सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
शुक्रवार को जिलाधिकारी की बैठक के बाद प्रश्न पत्रों के बंडलों को केंद्रों तक भेजने का शेड्यूल तय किया जाएगा। डीआईओएस विजयपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जिलाधिकारी की बैठक के बाद प्रश्न पत्रों को परीक्षा केंद्रों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें