फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस और डीजे पर प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी/अतर्रा/मटौंध/खप्टिहा कलां/करतल। चेहल्लुम व नवरात्र पर्व में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से नरैनी कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। सीओ नितिन कुमार ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए भीड़भाड़ न होने पाए।
विज्ञापन

चेहल्लुम में जुलूस निकालने पर प्रतिबंध रहेगा। किसी भी प्रकार की विवाद की स्थिति में कोतवाली को सूचना दें। इसी प्रकार नवरात्र पर पंडाल के पास भीड़भाड़ नहीं होगी। डीजे पर प्रतिबंध रहेगा।
कोतवाली प्रभारी राकेश तिवारी, गिरवां इंचार्ज अर्जुन सिंह, करतल इंचार्ज जयचंद्र सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह, उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। अतर्रा थाना में प्रभारी निरीक्षक वीर प्रताप सिंह ने पीस कमेटी की बैठक में कोरोना गाइडलाइन पालन करने को कहा।
विज्ञापन

दरोगा राजेश मिश्रा, पवन पांडेय, हाजी मोहम्मद हनीफ, सपा नेता संजय साहू आदि मौजूद रहे। मटौंध थाना परिसर में हुई बैठक में सीओ राकेश कुमार सिंह ने मुस्लिम समुदाय से चेहल्लुम पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने और कोरोना गाइडलाइन का पालन करने को कहा।
सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पर्व मनाएं। प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह गौर ने कहा कि चेहल्लुम में जुलूस नहीं निकाला जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह, ब्लाक प्रमुख बड़ोखर स्वर्ण सिंह, पूर्व प्रधान गोयरा अजीज खां, मुबारक खां, इरफान सौदागर, मोहम्मद सगीर खां, इकबाल खां, तारिक खां, राघवेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
पैलानी थाना में एसडीएम महेंद्र प्रताप व सीओ सत्य प्रकाश ने पीस कमेटी की बैठक ली। चेहल्लुम व नवरात्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को कहा। कहा कि अवैध शराब का निर्माण व बिक्री की सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
पिपरोदर प्रधान प्रतिनिधि शेखर गुप्ता, प्रधान खप्टिहा कलां मैना देवी, प्रधान नरौली अमर सिंह, प्रधान रेहुंटा ओमकार निषाद, साड़ी प्रधान पतिराखन निषाद व थाना प्रभारी उमेश सिंह आदि मौजूद रहे।
करतल में कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए त्योहार मनाने पर पीस कमेटी की बैठक में जोर दिया गया। थाना परिसर में बैठक में सीओ नरैनी नितिन कुमार ने कहा कि कोविड-19 की गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए किसी एक स्थान पर भीड़ एकत्रित नहीं होने दी जाएगी।
चेहुल्लम का त्योहार 27 व 28 तारीख को मनाया जाना है। उन्होंने आयोजकों से ताजिया जुलूस निकालने व इमामबाड़ों में भीड़भाड़ इकट्ठा न करने की अपील की। इस दौरान थाना प्रभारी राकेश तिवारी, एसआई धर्मेंद्र कुमार, कमलेश भदौरिया, नरेंद्र कुमार, करतल चौकी इंचार्ज जयचंद सिंह सहित हड़हा, कबौली, करतल, नहरी, शाहबाजपुर, लहुरेटा, जमवारा के ग्राम प्रधान व संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें