बबेरू। किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने विभिन्न किसान मजदूर संगठनों के बैनर तले प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित 12 सूत्री ज्ञापन तहसीलदार उमेश कटियार को सौंपा।
राष्ट्रीय परिषद सदस्य डॉ.रामचंद्र सरस ने कहा कि तीनों कृषि कानून किसान विरोधी हैं। इसे वापस लिया जाए। ज्ञापन में उपज का शत-प्रतिशत मूल्य दिलाने, मनरेगा मजदूरी प्रतिदिन 400 रुपये, 100 दिन काम की गारंटी, महंगाई पर अंकुश, अक्तूबर माह में बेमौसम बारिश से खराब हुई फसल का मुआवजा, सभी प्रकार के कर्ज माफी, शत-प्रतिशत किसानों को पीएम सम्मान निधि, खाद, बीज की किल्लत रोकने, आधे दाम पर बिजली व डीजल आदि मांगें शामिल रहीं।
प्रदर्शन के दौरान रमाशंकर पटेल, मदन भाई पटेल, रामप्रवेश यादव, फूलचंद्र वर्मा, भइयालाल पटेल, कृष्ण कुमार, रामऔतार वर्मा, कोदा प्रसाद, महेश पटेल, श्यामसुंदर, शांति देवी, मुन्नी देवी, कृष्ण कुुमार, जयद्रथ पटेल आदि मौजूद रहे।