फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपात्रों को पीएम आवास, दो सचिव पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बड़ोखर ब्लाक के गुरेह गांव में तीन और महुआ ब्लाक के मोतियारी गांव में चार अपात्रों को पीएम आवास स्वीकृत कर राशि जारी कर देने पर संबंधित दो ग्राम पंचायत सचिवों पर कार्रवाई के लिए परियोजना निदेशक (पीडी) ने जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर पीडी (जिला ग्राम्य विकास अभिकरण) हुबलाल द्वारा की गई जांच में गुरेह गांव में 2020-21 में गायत्री पत्नी चुन्नू को योजना का लाभ दिया गया। जबकि वह ईंट भट्ठा ठेकेदार है। खरीदा गया पक्का मकान को तुड़वाकर योजना की राशि से पुन: निर्माण कराया है।
इसी गांव में पक्के मकान की स्वामी शिवकुमारी पत्नी आशीष और पुनिया पत्नी हंसा को भी अनियमित ढंग से पीएम आवास आवंटित कर दिया गया। पुनिया ने पांच लाख रुपये अतिरिक्त लगाकर मकान बनवाया है।
विज्ञापन

महुआ ब्लाक के मोतियारी गांव में नथुनिया पत्नी राम कुमार, रमसुरिया पत्नी द्वारिका, डिग्गीलाल पुत्र होरीलाल व मइयादीन पुत्र चोखेलाल को पक्का मकान होने के बाद भी पीएम योजना का आवास आवंटित कर दिया गया। परियोजना निदेशक ने गुरेह के सचिव अनिल कुमार व मोतियारी के सचिव प्रेमरारायण के विरुद्ध निलंबन व प्रशासनिक कार्यवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें