फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन संग थैले में घर पहुंचेंगे पीएम-सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मुफ्त सरकारी राशन के साथ अब प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री भी कार्डधारकों के घर पहुंचेंगे। सरकारी राशन दुकानों से पीएम और सीएम के फोटो वाले थैले उपभोक्ताओं को दिए जाएंगे। चित्रकूटधाममंडल में 9.88 लाख कार्डधारकों को राशन की दुकानों में अनाज झोले में दिया जाएगा। इसे विस चुनाव तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल की 1800 राशन की दुकानों में कार्डधारकों को राशन के साथ थैला दिया जाएगा। हालांकि, इसमें भी शर्त लागू है। पिछले वर्ष 24 जून तक बने कार्डधारकों को ही थैला मिलेगा। नए राशन कार्ड वालों को यह थैले नहीं मिलेंगे। मंडल के चारों जनपदों बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट और महोबा में ऐसे उपभोक्ताओं की संख्या लगभग 9,88,895 है। इनमें बांदा में 3,63,662, चित्रकूट में 2,00,391, हमीरपुर में 2,39,854 और महोबा में 1,84,988 कार्डधारक शामिल हैं। अगस्त माह से प्रधानमंत्री कल्याण योजना के तहत मिलने वाला मुफ्त राशन थैले में दिया जाएगा।
शासन ने मंडल में पांच लाख थैलों की पहली खेप उपलब्ध करा दी है। जिला पूर्ति विभाग ने कोटेदारों को थैला आवंटन शुरू कर दिया है। खास बात यह है कि इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो है। इसके पूर्व सपा सरकार में भी अखिलेश यादव की फोटो वाले कार्ड बांटे गए थे। जिसका काफी विरोध हुआ था। खाद्य उपायुक्त आरआर शुक्ला ने बताया कि जिला पूर्ति अधिकारियों को निर्देश दिए कि 30 जुलाई तक कोटेदारों को थैलों का आवंटन कर दिया जाए। जिससे अगले माह से अनाज के साथ थैले बांटे जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें