फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव में सोमवार की शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से 60 वर्षीय किसान की मौत हो गई। एंबुलेंस की हड़ताल से घायल देर तक घटनास्थल पर पड़ा तड़पता रहा। ग्रामीणों ने प्राइवेट वाहन से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया था। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। उधर, एंबुलेंस सेवा प्रबंधक का कहना है कि एंबुलेंस भेजी गई थी, लेकिन परिजन निजी साधन से मरीज को लेकर निकल गए थे।
विज्ञापन

बड़ोखर बुजुर्ग गांव निवासी किसान हृदयराम यादव शाम को खेत से घर लौट रहा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। देर तक वह घटनास्थल पर पड़ा तड़पता रहा। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने उसे गंभीर हालत में देखा और परिजनों को जानकारी दी। निजी साधन से उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। यहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के पुत्र कैलाश और पड़ोसी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि समय पर इलाज मिल जाता तो शायद हृदयराम की जान बच जाती।
बताया कि मृतक के नाम ढाई बीघा जमीन है। खेतीबाड़ी करके परिवार पाल रहा था। हाल ही में छोटी बेटी की शादी में उसने एक बीघा जमीन गिरवी रख दी है। केसीसी का भी कर्ज है। पुत्र मजदूरी करते हैं। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। अज्ञात वाहन का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी। उधर, 108 व 102 एंबुलेंस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक उमेश द्विवेदी ने बताया कि सूचना पर तत्काल एंबुलेंस भेजी गई थी, लेकिन परिजन निजी साधन से घायल को लेकर अस्पताल निकल चुके थे।
विज्ञापन

किसान और चरवाहे को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
बांदा। अलग-अलग घटनाओं में किसान और चरवाहे को पड़ोसी दबंगों ने लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया है। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के सराय जदीद गांव निवासी कल्लू सोमवार की शाम खेत से घर लौट रहा था। तभी रास्ते में घात लगाकर गांव के दबंगों ने लाठी से पीट दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। परिजनों व अन्य ग्रामीणों के पहुंचने से पहले हमलावर भाग गए। जिला अस्पताल में घायल कल्लू ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोग खेत आने-जाने में परेशान करते हैं। घर के आसपास गंदगी फैलाते हैं। विरोध करने पर रंजिश मानने लगे। उधर, कोतवाली नगर क्षेत्र के लड़ाका पुरवा में इंद्रपाल को पड़ोसी दबंग ने लाठी से पीटकर जख्मी कर दिया। जिला अस्पताल इलाज के लिए लाए गए इंद्रपाल ने बताया कि सोमवार की शाम शराब पीकर पड़ोसी अभद्रता कर रहा था। विरोध पर खुन्नस मान बैठा। मंगलवार को पशु लेकर जाते समय पड़ोसी दबंग दो भाइयों ने वार कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें