फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर पाइप नहीं मिल रही प्लांट से ऑक्सीजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। संयुक्त मंडलीय जिला चिकित्सालय में 960 एलपीएम का आक्सीजन प्लांट चालू हो गया, लेकिन पाइपलाइन न डालने से मरीजों को ऑक्सीजन नहीं पहुंच पा रही। डीएम आनंद कुमार सिंह ने सीएमएस को निर्देश दिया कि शीघ्र पाइपलाइन जोड़कर जिला अस्पताल और ट्रामा सेंटर को आक्सीजन आपूर्ति शुरू करें।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम ने प्लांट का निरीक्षण किया। 103 बेड के संयुक्त अस्पताल में 960 और 500 एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं। 960 एलपीएम का प्लांट पूरी तरह तैयार है। सीएमएस डॉ. यूबी सिंह ने बताया कि टाटा कंपनी ने ऑक्सीजन प्लांट लगाया है। इससे करीब 200 बेड में ऑक्सीजन मुहैया होगी। बताया कि कंपनी के इंजीनियर न आने से अभी प्लांट चालू नहीं हो पाया है।
डीएम ने ऑक्सीजन सिलिंडर भरने के लिए अलग से बूस्टर लगवाने को कहा। निर्देश दिया कि प्लांट के ऊपर लगीं जालियों को आंशिक रूप से बंद कराएं, ताकि बारिश का पानी न आए। निरीक्षण के दौरान एडीएम (नमामि गंगे) एमपी सिंह, सीएमओ डॉ. विनय कुमार तिवारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें