फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी के बरामदे में चल रही ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नरैनी सीएचसी में आरटीपीसीआर और एंटीजन जांच बाहर के बरामदों में की जा रही है। गर्मी में स्वास्थ्य टीम और लाभार्थी दोनों ही परेशान हैं। अधीक्षक डॉ. अजय विश्वकर्मा का कहना है कि सभी कमरों को कोविड और डेंगू वार्ड के रूप में आरक्षित कर दिया गया है। ऐसे में ओपीडी बरामदे में चल रही है।
विज्ञापन

उधर, सीएचसी में डॉक्टरों के 8 पद खाली हैं। 13 में मात्र 5 कार्यरत हैं। बुधवार को एसडीएम अवधेश कुमार निगम ने सीएचसी का निरीक्षण किया। टीकाकरण कार्य चल रहा था। डेंगू वार्ड खाली मिला। यहां कोई मरीज नहीं था। अधीक्षक ने बताया कि डेंगू की किट उपलब्ध नहीं है।
एसडीएम ने तत्काल पत्राचार के निर्देश दिए। अधीक्षक के मुताबिक, मलेरिया, एआरबी, एएसबी व दवाएं पर्याप्त उपलब्ध हैं। आक्सीजन प्लांट चालू है। कोविड वार्ड के निरीक्षण में सुविधाएं उपलब्ध पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। एसडीएम ने निर्देश दिया कि ओपीडी वाले बरामदे में पंखे की व्यवस्था कराई जाए। दो कमरों में ओपीडी की व्यवस्था करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें