बांदा। चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव के पास खाली खड़े ट्रक में फतेहपुर की ओर से आए दूसरे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।
इससे खड़ा ट्रक खंती में जा गिरा। खंती में गिरे ट्रक में बैठे एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है।
चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव के पास सोमवार की रात साढ़े आठ बजे करीब खाली ट्रक खड़ा था। तभी फतेहपुर की ओर से आए दूसरे ट्रक ने खाली ट्रक में टक्कर मार दी। जिससे खड़ा ट्रक खंती में जा गिरा। इस ट्रक में सवार एक 26 वर्षीय युवक की मौत ट्रक के नीचे दबकर मौत हो गई जबकि साथ बैठा विमल (40) घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है। थानाध्यक्ष मोनी निषाद ने बताया कि घायल भी अभी बताने की स्थिति में नहीं है। उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। दूसरे ट्रक के चालक व खलासी भाग निकले।