फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पेंशनरों ने मुखर होकर रखीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पेंशनर्स दिवस पर महर्षि बामदेव सभागार कलेक्ट्रेट में एडीएम (न्यायिक) अमिताभ यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। पेंशनरों ने मुखर होकर समस्याएं रखी। पेंशनर संगठन के महामंत्री शांतनु चतुर्वेदी ने कहा कि पेंशनरों के प्रतिमाह बैठक लिए कोषागर में एक अस्थाई कक्ष भी नहीं है। कलेक्ट्रेट परिसर में एक हाल की व्यवस्था कराई जाए। राजाबाबू बाजपेयी पेंशनरों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों से आयकर कटौती न किए मांग की। उमनीराम सेवानिवृत्त अहलमद कार्यालय विशेष भूमि अध्यप्ति अधिकारी को पेंशन का लाभ दिलाया जाए।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अमिताभ यादव ने कहा कि राज्य सरकार पेंशनरों की समस्याओं हेतु संवेदनशील है। पेंशनर संगठन के प्रतिनिधियों द्वारा पेंशनरों की जिन समस्याओं से अवगत कराया गया है, उनका कार्यालयाध्यक्षों के माध्यम से निराकरण कराया जाएगा। पेंशनरों के लिए कक्ष के आवंटन के प्रयास किए जाएंगे। मुख्य कोषाधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अपने पेंशनरों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं दी जा रही है।
पेंशनरों के चिकित्सा सुविधा हेतु पेंशनर हेल्थ कार्ड बनाए जाने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया। उक्त के अतिरिक्त पेंशनरों की आयु 80 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हे अतिरिक्त पेंशन का भी लाभ दे दिया जाता है। अंत में 90 साल से अधिक के पेंशनरों को सम्मानित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.एके श्रीवास्तव, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. शिव कुमार, डीआईओएस कार्यालय के लेखाधिकारी नरेन्द्र कुमार, डीपीआरओ अजय आनंद सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें