फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट और एडीएम सहित आधा दर्जन अफसरों को नोटिस

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट कक्ष में पड़ा ताला देखते डीएम अनुराग पटेल। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। अन्य विभागों में उपस्थिति चेक करने के लिए अक्सर छापे मारने वाले आला अफसर खुद ही अपने दफ्तरों से गायब मिले। किसी के कक्ष में ताला जड़ा मिला तो किसी की कुर्सी खाली मिली। अधीनस्थों की इस लापरवाही पर जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने सख्त नाराजगी जताते हुए सिटी मजिस्ट्रेट और एडीएम सहित आधा दर्जन से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह सवा 10 बजे जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट के विभिन्न दफ्तरों का आकस्मिक निरीक्षण किया। सिटी मजिस्ट्रेट केशवनाथ गुप्ता के कक्ष में 10.30 बजे ताला जड़ा मिला। एडीएम (वित्त एवं राजस्व) उमाकांत त्रिपाठी और एडीएम (न्यायिक) अमिताभ यादव तथा एडीएम (नमामि गंगे) एमपी सिंह भी अनुपस्थित मिले।
इनके अलावा जिला सूचना विज्ञान अधिकारी बीके शर्मा, मुख्य कोषाधिकारी दिनेश बाबू, सहायक कोषाधिकारी अजीत सिंह, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी विनोद कुमार वर्मा और कलक्ट्रेट की प्रशासनिक अधिकारी मंजू अग्रवाल भी ड्यूटी से नदारद थीं। डीएम ने इन सभी अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रतिदिन अपने कार्यालयों में समय से उपस्थित होकर सरकारी कामों को अंजाम दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें