National Educational Federation membership drive from 15
- फोटो : BANDA
बांदा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने कहा है कि जिले में संगठन को सक्रिय किया जा रहा है। जिन ब्लाकों में अंतर्जनपदीय तबादलों से पद रिक्त हुए हैं, वहां नई संचालन समिति का गठन होगा। 15 नवंबर से सदस्यता अभियान चलेगा।
बुधवार को नवगठित संचालन समिति की पहली बैठक अन्नपूर्णा शुक्ला के आवास पर हुई। जिला संयोजक पंकज सिंह ने सदस्यों को संगठन के प्रति जिम्मेदारियों और कर्तव्यों से अवगत कराया। अन्नपूर्णा शुक्ला ने कहा कि हर माह कम से कम एक बैठक होनी चाहिए, जिसमें शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा के बाद उच्चाधिकारियों से निदान कराया जा सके।
सह संयोजक अभिषेक सिंह पटेल ने शिक्षक हित में कार्य करने के लिए कहा। बैठक में आम सहमति से मनोज सिंह को समिति का मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। मंडल अध्यक्ष विद्याभूषण सिंह पटेल ने भी संबोधित किया। शिखा खरे, संतोष मिश्रा, चंदन राजपूत, मनोज सिंह, विनोद कुमार आदि शामिल रहे।