फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों के सपने मोदी सरकार ने किए पूरे

विज्ञापन
Modi government fulfilled the dreams of the poor - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और प्रदेश सह प्रभारी सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा है कि गरीबों के कई सपने मोदी सरकार ने पूरे किए। आवास योजना से गरीबों को पक्का मकान, सौभाग्य उजाला योजना से घर में बल्ब की रोशनी और उज्ज्वला योजना से गृहणियों को धुएं से निजात मिली है।
विज्ञापन

बुधवार को भ्रमण पर आए राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ने जिला कार्यालय में विभिन्न स्तरीय पांच अलग-अलग बैठकें कीं। एक बूथ पर बैठक भी की। लोकतंत्र सेनानियों और शहीद परिवारों से मुलाकात की। कोषाध्यक्ष ने जिला समन्वय समिति, जिला चुनाव संचालन समिति, जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा मंडल, मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रभारी तथा पूर्व पदाधिकारियों की बैठकों को संबोधित किया।
कहा कि प्रधानमंत्री ने महामारी में रात-दिन काम करके और तत्काल फैसला लेकर भारत की पहचान दुनिया में कराई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने की। प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुधीर सिंह, इंद्रपाल सिंह पटेल, सांसद आरके सिंह पटेल, विधायक प्रकाश द्विवेदी, चंद्रपाल कुशवाहा, राजकरण कबीर, महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, पूर्व अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान, संतोष गुप्ता, लवलेश सिंह, अजय पटेल, विवेकानंद गुप्त, संजय सिंह, कल्लू राजपूत, आनंद स्वरूप द्विवेदी, वंदना गुप्ता, मोहित गुप्ता, प्रेमनारायण, विजय विक्रम सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें