फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद और प्रदेश की शान बढ़ाएगा अधिक मतदान

विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन और प्रशासन के बैनर तले मतदाता जागरुकता अभियान की शपथ लेते संगीत महाविद्यालय ? - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। अमर उजाला फाउंडेशन और प्रशासन के मिलेजुले मतदाता जागरुकता अभियान में संगीतज्ञों, कलाकारों, छात्र-छात्राओं का जोशीले अंदाज में प्रतिभाग जारी है। शनिवार को मंडल मुख्यालय स्थित नटराज संगीत महाविद्यालय में अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

संस्थान निदेशक धनंजय सिंह और प्राचार्य अनुराधा सिंह ने कहा कि मतदान कम होना हमारे जनपद, प्रदेश और देश की शान के खिलाफ है। हरेक मतदाता को इसे अपना कर्तव्य समझते हुए बूथ पर जाकर वोट जरूर डालना चाहिए।
संस्कार भारती जिलाध्यक्ष डा.शिव प्रकाश सिंह और प्रांत मंत्री दीनदयाल सोनी ने कहा कि अमर उजाला और प्रशासन का यह अभियान निश्चित तौर पर मतदाताओं में जोश भरेगा और मतदान का ग्राफ चढ़ाएगा। इस अवसर पर संस्थान के 65 विद्यार्थियों सहित जगतपाल (वादन), तौफीक खां व शैलजा पटेल (नृत्य), नंदकिशोर (गायन), प्रशांत राय (साहित्य) और दीनदयाल सोनी, रामकेदार द्विवेदी आदि ने सामूहिक रूप से मतदान का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें