फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने सीएचसी का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी/अतर्रा। विधायक ओम मणि वर्मा सुबह साढ़े 10 बजे गुढ़ाकलां पीएचसी पहुंच गईं। यहां ड्यूटी से स्वास्थ्य कर्मी नदारद मिले। कई दवाएं एक्सपायरी डेट की मिलीं। इस पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने सीएमओ को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है।
विज्ञापन

विधायक के पहुंचने के बाद वार्ड ब्वाय शराब के नशे में पहुंचा। उसने बताया कि स्वास्थ्य कर्मी सरस्वती देवी टीकाकरण को गई हैं। इसी तरह पीएचसी कर्मी शिवमोहन, कुशल सिंह अनुपस्थित मिले। ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि उक्त दोनों हफ्ते में एक या दो दिन आते हैं। विधायक ने सीएमओ को पत्र भेजकर कार्रवाई कर अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।
उधर, विधायक ने अतर्रा नगर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और ईओ को दो दिन के अंदर व्यवस्था दुरुस्त करने और लापरवाह सफाई कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। भाजपा मंडल महामंत्री दीनदयाल द्विवेदी समेत कस्बे के लोगों ने विधायक से गंदगी की शिकायत की थी। निरीक्षण में राकेश गौतम मेजर, ओम प्रकाश गौतम, छत्रपाल सिंह, राजेंद्र चौरसिया, संतोष रैकवार, उमेश विश्वकर्मा, सुरेंद्र सिंह, ओम प्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें